Search

 
 
 

Latehar News : खिलाड़ि‍यों ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प

डीएसओ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें डोपिंग के खतरों और उससे बचने की अपील की. कहा कि खेल में जीत से भी महत्वपूर्ण है खेल की भावना को बचाये रखना.
 
नशा से दूर रहने का संकल्प लेते खिलाड़ी.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) अविनेश त्रिपाठी के नेतृत्वस में 16 से 19 जून तक नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया. डीएसओ ने युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. उन्हों ने खेल के माध्यम से स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित किया. वहीं, खिलाड़ि‍यों ने नशा से दूर रहने का संकल्पे लिया.


डीएसओ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें डोपिंग के खतरों और उससे बचने की अपील की. कहा कि खेल में जीत से भी महत्वपूर्ण है खेल की भावना को बचाये रखना. डोपिंग न केवल आपके करियर को समाप्त कर सकती है, बल्कि यह आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी घातक है. इस दौरान  जिला खेल स्टेडियम खिलाडि़यों को नशामुक्तह रहने की शपथ दिलायी गयी.

 

 


कार्यक्रम के दौरान डे-बोर्डिंग बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने रस्सा-कशी, वॉलीबॉल व योग का शानदार प्रदर्शन किया. महुआडांड स्थित आवासीय बालक हॉकी केंद्र व बालिका प्रशिक्षण केंद्र में भी क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी और योगाभ्यास का आयोजन किया गया. स्टेडियम में डे-बोर्डिंग बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए 'पेंटिंग प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने कला के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही