Latehar News : लातेहार में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने गुरुवार की देर शाम शहर के मेनरोड में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व डीएसपी प्रदीप कुमार कर रहे थे. इस दौरान हेमलेट नहीं पहनने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गयी. पुलिस टीम ने ब्रेथलाइजर से दोपहिया वाहन चालकों की जांच की.
डीएसपी ने कहा कि शाम व रात में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने से होती हैं. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित ड्राइव करने की अपील की. अभियान में सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.