Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस ने 3 फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

लातेहार जिले के बारियातू थाना की पुलिस ने कांड संख्या 82/2023 में फरार तीन आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. उन्हें जल्द कोर्ट में आत्महसमर्पण करने की चेतावनी भी दी है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना की पुलिस ने कांड संख्या 82/2023 में फरार तीन आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. उन्हें जल्द कोर्ट में आत्महसमर्पण करने की चेतावनी भी दी है. परिजनों से कहा कि आरोपी आत्म‍समपर्ण नहीं करते हैं, तो कोर्ट के आदेश पर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जायेगी.

 

Uploaded Image

इश्तेहार चिपकाती पुलिस की टीम.


थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि उक्त मामले में संगीता देवी उर्फ सुनीता देवी, मंगलदेव उरांव व उसकी पत्नी सुजीता देवी आरोपी हैं. सभी हेरहंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं. घटना के बाद से ही तीनों फरार चल रहे हैं. उन पर गैर जमानीय वारंट जारी है. मौके पर बारियातू थाना के एएसआई रवि किशोर तिवारी, हेरहंज थाना के एएसआई सरोज कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही