Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस ने 100 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाहर भेजने की थी तैयारी

बालूमाथ थाने की पुलिस ने 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है. इस कोयले को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए भंडारण किया गया था. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी और छापामारी कर कोयला जब्त कर लिया गया.
 
कोयला जब्त करती टीम.

Latehar : लातेहार पुलिस ने शनिवार को कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर बालूमाथ थाने की पुलिस ने 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है. इस कोयले को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए भंडारण किया गया था. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी और छापामारी कर कोयला जब्त कर लिया गया.


इस संबंध में बालूमाथ थाना में मामला दर्ज कर अवैध कोयले का कारोबार करने वालों की पहचान की जा रही है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस, एसआईएसएफ व मगध कोलियरी में तैनात सीसीएल के सुरक्षा बलों ने संयुक्त छापामारी कर भालूवाही गांव के समीप जंगल में अवैध कोयला का भंडारण पकडा. अभियान में अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा व सशस्त्र बल की टीम शामिल थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही