Search

 
 
 

Latehar News: मिक्सचर प्लांट के धुएं से लोग परेशान, सुरक्षा प्रबंध के बाद काम करने की मांग

Latehar:  रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ -75 पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है.
 

Latehar:  रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ -75 पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. मनिका थाना क्षेत्र के चौकिया ग्राम के पास सड़क निर्माण मे प्रयुक्त  होने वाले मैटेरियल का मिक्साचर प्लांट लगाया गया है. 

 

 

 

स्थारनीय लोगों का कहना है कि गांव के घनी आबादी के पास मिक्स्चर प्लांट लगाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर प्लांट में काम बंद करने की बात कही है.

 

 

 

वहीं भोला यादव ने बताया कि प्लांट से मात्र दो सौ फीट की दूरी पर घनी आबादी है. प्लांट से निकलता काला धुआं पूरा गांव में फैल जाता है. जिससे घर में रखे कपड़ों और खानों में धुएं के कारण काली परत जम जा रही है. पानी तक दूषित हो गया है. वहीं एक महिला ने बताया कि धुएं के कारण सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. प्लांट एरिया में चहारदिवारी नहीं की गयी है. इस कारण उनके मवेशी प्लांट की ओर चले आते हैं. जिससे पिछले दिनों प्लांट के अलकतरा में फंस कर चार बकरियों की मौत हो गयी है.

 

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट लगाया गया है वह उनकी जमीन है और वे यहां कुछ भी कर सकते हैं. वही ग्रामीणों का कहना है जमीन उनकी है, लेकिन आम लोगों के जीवन व स्वस्थ्य को खतरे में डाल कर काम नहीं किया जा सकता है. उन्होंने पहले सुरक्षा के उपायों का प्रबंध करने के बाद, कार्य करने की मांग की है.

 

 

विरोध करने वालों में सुनील यादव, भोला यादव, प्रमोद यादव, लालू यादव, अशोक यादव, छोटू यादव, कुलदीप यादव, संदीप यादव, पंकज यादव, रामदयाल यादव, प्रदीप यादव, मुन्नी देवी और महावीर यादव  आदि शामिल है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही