Latehar News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर राजद ने शनिवार को लातेहार शहर में रैली निकाली. राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष सीईसी का पुतला दहन किया. जमकर नारेबाजी भी की.
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने आयोग के दो अन्य आयुक्तों की बिना सहमति और जानकारी के एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश में चलाया. इसमें करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. राजद इसके खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन कर रहा है.
कार्यक्रम में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, जिला अध्यक्ष बलराम साहू, बलि यादव, दामोदर यादव, राज नारायण गिरी, मुन्ना खान, राशिद खान, प्रीत लाल यादव सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.