Latehar News : लातेहार जिले के बरवाडीह बाजार स्थित रेलवे की जमीन पर काफी मात्रा में बालू डंप कर रखा गया था. रेलवे परिसर में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है. इसी के लिए बालू का भंडारण किया गया था. सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और बालू सहित उक्त स्थल को सील कर दिया.
यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के निर्देश पर की गई. खनन निरीक्षक देवानंद शर्मा ने बताया कि बालू भंडारण के दस्तावेजों की जांच की जायेगी. जांच में अगर बालू वैध पाया गया, तो सील हटा लिया जायेगा. अगर संवेदक बालू से संबंधित वैध दस्ताोवेज नहीं दिखा पाया, तो बालू जब्त कर संवेदक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बरवाडीह मुखिया कालो देवी व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.