Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: सड़क किनारे घर में घुसी स्कॉर्पियो, चालक व महिला की मौत

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौत हो गई. साथ ही दुर्घटना में कई महिलाएं समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, बिटू का नाम शामिल है.

 

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सीएचसी चंदवा पहुंचाया. स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही थी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/students-broke-through-the-barricades-outside-the-jpsc-office-and-put-up-a-poster-asking-what-is-the-rate

https://lagatar.in/governor-accepted-the-resignation-of-the-jpsc-chairman

 

दामोदर गांव के समीप अचानक स्कॉर्पियो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी. हादसे के समय घर के बाहर मौजूद लोग वाहन की चपेट में आ गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. दो लोगों की मौत हुई है. घायलों का इलाज चल रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही