Search

 
 
 

Latehar News : एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Latehar News : एसपी कुमार गौरव ने शिकायतों को गंभीरता से सुना. मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.
 
बैठक करते एसपी एसपी कुमार गौरव.

Latehar News : लातेहार रेलवे स्टेशन रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन के सभागार में 'पुलिस सभा' का आयोजन हुआ. अध्यक्षता एसपी कुमार गौरव ने की. सभा का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से अवगत होना था. बैठक में जिला पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, सभी थाना, पुलिस पिकेट व विभिन्न शाखा के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. 


पुलिस कर्मियों ने अनुशासित माहौल में अपनी व्यक्तिगत व सेवा संबंधी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसपी ने मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही