Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार के हेरहंज में एसएसबी ने ग्रामीणों को बांटे दैनिक उपयोग के सामान

Latehar News: एसएसबी के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली. कहा कि सुरक्षा बलों का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा करना भी है.
 
समारोह में उपस्थित एसएसबी के अधिकारी व ग्रामीण.

Latehar News : लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड में एसएसबी 35वीं बटालियन (चतरा) की ओर से ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया. ग्रामीणों को कंबल, मच्छरदानी, बर्तन समेत अन्य सामान दिए गए. महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन तथा किसानों को कृषि उपकरण प्रदान किए गए.


समारोह में एसएसबी के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली. कहा कि सुरक्षा बलों का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा करना भी है. सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच यह बेहतर समन्वय और सहयोग आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही