Search

 
 
 

Latehar News : एसएसबी ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

Latehar : नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध व्यापार के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर एसएसबी की 32 वीं बटालियन ने नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने किया.
 

Latehar : नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध व्यापार के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर एसएसबी की 32 वीं बटालियन ने नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने किया. 

 

इसे भी पढ़े..


कार्यक्रम का शुभारंभ रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बटालियन के मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह से किया गया. इसमें एसएसबी के अधिकारी व जवानों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

 


मौके पर श्री ओझा ने अपने संदेश में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है. जिससे केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है. जनसहभागिता और सतत जागरूकता के माध्यम से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है.

 


शपथ ग्रहण के बाद जागरूकता पैदल रैली निकाली गयी. रैली रेलवे स्टे शन क्षेत्र के नवरंग चौक व लातेहार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बटालियन के मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. रैली के दौरान जवानों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत, युवा शक्ति व राष्ट्र शक्ति नशा मुक्त हो हर बस्ती जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया.

 


रैली में अधिकारियों व जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया. अभियान का समर्थन करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही