Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार में आंगनबाड़ी के बच्चों को दिया जा रहा घटिया स्वेटर- मुकेश यादव

Latehar News: मुकेश यादव ने कहा कि प्रत्येक स्वेटर की खरीदारी और आपूर्ति के लिए 200 रुपये की राशि आवंटित की गई है. बच्चों को एक्रिलिक स्वेटर के स्थान पर घटिया ऊन से बने स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं.
 
मुकेश कुमार यादव.

Latehar News : युवा आजसू के लातेहार जिला प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ठंड में सरकार की ओर से बांटे जा रहे स्वेटर की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. इस संबंध में उन्होंने डीसी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है.


मुकेश यादव ने कहा कि प्रत्येक स्वेटर की खरीदारी और आपूर्ति के लिए 200 रुपये की राशि आवंटित की गई है. बच्चों को एक्रिलिक स्वेटर के स्थान पर घटिया ऊन से बने स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं. स्वेटरों में ऊन की मात्रा करीब 20 प्रतिशत होने की बात सामने आ रही है. एक बार की धुलाई में ही स्वेटर खराब हो जा रहे हैं. उन्होंने डीसी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही