Search

 
 
 

Latehar News: खेत में गई थी मिट्टी लाने, वज्रपात में किशोरी की मौत

जिले के बालूमाथ प्रखंड के पिंडारकोम ग्राम में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुकरी कुमारी पिता यशोद उर्फ (कारू) यादव के रूप में की गयी है.
 

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड के पिंडारकोम गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुकरी कुमारी पिता यशोद उर्फ (कारू) यादव के रूप में की गयी है. परिजनों के मुताबिक, सुकरी घर की साफ सफाई कर रही थी. इसी दौरान वह घर की पुताई करने के लिए मिट्टी लाने खेतों मे गयी थी. तभी अचानक बारिश शुरू हो गयी. 


इसी दौरान हुई वज्रपात की चपेट में वह आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में मातम है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्ट‍मार्टम के लिए सदर अस्पईताल भेज दिया. पुलिस शव पोस्टुमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपेंगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही