Search

 
 
 

Latehar News : वाटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद

वॉटरफॉल के डेंजर जोन में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है. एनडीआरएफ की टीम बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित छेंचा गांव निवासी छोटू के शव की तलाश कर रही है.
 

Latehar :  वॉटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्‍कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल गढ़वा भेजा. सोमवार शाम तक युवक का शव उसके पैतृक गांव छेंचा पहुंचेगा.

 

जानकारी के अनुसार, बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेंचा गांव निवासी छोटू रविवार की दोपहर को अपने कुछ दोस्‍तों के साथ गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड स्थित सुखलदारी वाटरफॉल गया था. यहां नहाने के क्रम में वह वाटरफॉल के डेंजर जोन में चला गया और गहरे पानी में डूब गया.

 

छोटू के साथियों ने शोर मचाया और इसकी जानकारी स्‍थानीय लोगों को दी. स्‍थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन शाम तक छोटू का शव बरामद नहीं किया जा सका. सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की और शव को बरामद कर लिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही