Latehar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वावधान में आक्रोश मार्च समाहरणालय के मुख्य द्वार तक निकाला गया. इस दौरान ज्ञानेश कुमार पुतला फूंका गया. मार्च में शामिल झामुमो के राज्यासभा सांसद बैद्यनाथ राम ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को मनमाना और आपत्तिजनक बताया है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलेगी. चुनाव आयोग अपने अन्यम सदस्यों की उपेक्षा कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
झामुमो के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झामुमो चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देगे. उन्हों ने कहा कि केंद्र सरकार आयोग को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रहा है.
कार्यक्रम में जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दूबे, जिला उपाध्यक्ष शम्शुल होदा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता लातेहार सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष पूजा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष शीत मोहन मुंडा आदि मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

