Search

 
 
 

Latehar News  : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा स्‍थलों का किया निरीक्षण

Latehar News :Latehar News :15 सितंबर को सुबह आठ बजे पूजन के बाद दोपहर डेढ़ बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्‍यक्ष ललित पांडेय ने बताया कि 16 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद नगर भ्रमण व विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
 
कार्यपालक पदाधिकारी

Latehar News : शहर के रेलवे स्‍टेशन के डुरूआ क्षेत्र में अवस्थित सोमेश्‍वर शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष गणेश पूजा महोत्‍सव  का रजत जयंती वर्ष मनाया जायेगा. इसकी व्‍यापक तैयारियां की जा रही है. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह नौ बजे से पूजन के साथ किया जायेगा. जबकि संध्‍या में आरती की जायेगी. 

 

15 सितंबर को सुबह आठ बजे पूजन के बाद दोपहर डेढ़ बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्‍यक्ष ललित पांडेय ने बताया कि 16 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद नगर भ्रमण व विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

 

आयोजन की तैयारियों में उपाध्‍यक्ष जयराम कपूर, सुनील व सचिव प्रवीण अग्रवाल समेंत अन्‍य सदस्‍य सक्रिय हैं. वहीं शहर के मेन रोड में ग्रीन क्‍लब के द्वारा भी तीन दिवसीय गणेश पूजन की तैयारी की गयी है. 

 

यहां भी आकर्षक प्रतिमा स्‍थापित कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जायेगी. आयोजन की सफलता के लिए विजय प्रसाद, ब्रजेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बजरंगी प्रसाद, विनय प्रसाद, विजय प्रसाद आदि सक्रिय हैं. जबकि पता पहाड़ के नीेचे अवस्थित पहाड़पुरी में भी दो दिवसीय गणेश पूजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. 

 

नगर पंचायत पदाधिकारी ने पूजा स्‍थलों का निरीक्षण किया 

इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने गणेश पूजा को ले कर शहर में होने वाले विभिन्‍न गणेश पूजा स्‍थलों का निरीक्षण किया. उन्‍होने डुरूआ, मुख्‍य पथ और पहाड़पुरी तीनों स्‍थल का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा निर्देश नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मियों को दिया. उन्‍होने परिसर की साफ सफाई और अन्‍य सुविधाओं की जानकारी ली. 

 

रंजन ने पूजा आयोजकों से पूजा स्‍थल के पास अग्निशमन यंत्र की व्‍यवस्‍था करने व बिजली का उपयोग बहुत ही सावधानी से करने की अपील की. मौक पर वार्ड पार्षद जयराम कपूर, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा,  व नगर पंचायत के क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही