Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी ले भागे चोर

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव निवासी गौरव कुमार सिन्हा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर में रखे लाखों रुपये के गहने व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव निवासी गौरव कुमार सिन्हा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर में रखे लाखों रुपये के गहने व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.

 

Uploaded Image

कमरे में बिखरा सामान.


मिली जानकारी के अनुसार, गौरव सिन्हान पिछले 22 जुलाई परिवार के साथ निजी काम से रांची गये थे. 29 जुलाई की रात जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर के ग्रिल का दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. गहने व नकदी गायब हैं. उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 120 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी व 50 हजार रुपये नगद की चोरी की है.

 


थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस चोरों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. उन्हों ने दावा किया चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही