Search

Letehar News: फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गैंग की धमकी

Latehar : आपराधिक गिरोह राहुल सिंह ने लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में पत्थर माइंस और हाईवे ऑफिस पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेवारी ली है. गिरोह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चुना बीरबीर गांव स्थित पत्थर माइंस में हुई गोलीबारी राहुल सिंह गैंग ने कराई है. यह घटना सिर्फ याद दिलाने के लिए की गई है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Latehar : आपराधिक गिरोह राहुल सिंह ने लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में पत्थर माइंस और हाईवे ऑफिस पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेवारी ली है. गिरोह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चुना बीरबीर गांव स्थित पत्थर माइंस में हुई गोलीबारी राहुल सिंह गैंग ने कराई है. यह घटना सिर्फ याद दिलाने के लिए की गई है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट में जमीन और कोयला कारोबारियों को खुलेआम धमकी दी गई है. कहा गया है कि प्यार से मैनेज करो, नहीं तो हर जगह स्वागत के लिए तैयार हैं. साथ ही ऑन द स्पॉट मार दिए जाओगे जैसी धमकी भरी बातें भी लिखी गई हैं. पोस्ट में टारगेट 10 और 302 जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है.

पोस्ट सामने आने के बाद लातेहार पुलिस अलर्ट हो गई है. साइबर सेल की मदद से पोस्ट की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्ट जारी करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही