Search

 
 
 

Latehar News: चीतल शिकार मामले में तीन गिरफ्तार, 4 आरोपियों की तलाश जारी

Latehar News: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला नेशनल पार्क में पांच जंगली चीतलों के शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बाकी 4 आरोपी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
 
चीतल शिकार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Latehar News: बीते दिन 27 सितंबर को जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला नेशनल पार्क में पांच जंगली चीतलों का शिकार करने का एक मामला सामने आया था. इस मामले में वन विभाग  टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


इसे भी पढ़ें:


गिरफ्तार आरोपियों में मुरू गांव निवासी संतोष सिंह (37),  सुरेंद्र राम (38), सीताराम सिंह (25) का नाम शामिल है. वन विभाग की जांच में सात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. इनमें से चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं.  उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही