Latehar News : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी गांव के पास सोमवार की शाम दो बाइक के बीच टक्कर में दो जुड़वां भाई समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान डुमरियाटांड़ निवासी रविंद्र सिंह व सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है. रविंद्र और सतेंद्र आपस में जुड़वा भाई हैं. जबकि तीसरा घायल पतकी निवासी नीरज राम है.
उधर से गुजर रहे समाजसेवी अख्तर अंसारी व कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने घायलों को निजी वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल जुडवां भाइयों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.