Latehar : झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को बेतला नेशनल पार्क पहुंचे. उन्होंने वन एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि बेतला में पयर्टन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है.
उन्होंने बेतला राष्ट्रीय उद्यान में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने व पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया. उन्होंने पलामू टाइगर रिजर्व के संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
इससे पहले पीटीआर के क्षेत्र निदेशक सह डीएफओ प्रजेशकांत जेना ने बुके व अंग वस्त्र भेंट कर मंत्री का स्वागत किया. बैठक में पीसीसीएफ (एचओएफ) संजीव कुमार, वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ रविरंजन, वन विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी, पीटीआर निदेशक एसआर नटेश, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास देशती वेंकटेश वरलु, गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा, पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद, एसडीएम दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

