Search

 
 
 

Latehar News : चंपा घाटी में ट्रक पलटा, कर्नाटक के युवक की मौत, दूसरा घायल

क कर्नाटक से महुआडांड़ होते हुए पटना जा रहा था. इसी दौरान चंपा घाटी के तीखे मोड़ पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक पर तीन लोग सवार थे. जिसमें एक युवक का पता नहीं चल पाया है. कयास लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की चंपा घाटी में शनिवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान कर्नाटक निवासी जसवंत नायक के रूप में की गयी है. ट्रक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस की मदद से उसे महुआडांड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रक कर्नाटक से महुआडांड़ होते हुए पटना जा रहा था. इसी दौरान चंपा घाटी के तीखे मोड़ पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक पर तीन लोग सवार थे. जिसमें एक युवक का पता नहीं चल पाया है. कयास लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है. संभवत: वही ट्रक को चला रहा था.

 

घटना के बाद अंबवाटोली की मुखिया रोशनी कुजूर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टममार्टम के लिए सदर अस्प ताल भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही