Search

 
 
 

Latehar News : बैद्यनाथ राम के साथ एसपी से मिले ट्रक मालिक, चंदवा थानेदार पर परेशान करने का आरोप

Latehar News: सांसद बैजनाथ राम ने एसपी से इस समस्या का हल निकालने का आग्रह किया. कहा क‍ गुमला, लोहरदगा व लातेहार जिले के बड़ी संख्या में लोग ट्रक व्यवसाय से जुड़े हैं. इससे हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है.
 
एसपी से मिलने जाते सांसद बैद्यनाथ राम व अन्य.

Latehar News : राज्यससभा सांसद बैद्यनाथ राम ने बुधवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव से मुलाकात की. उनके साथ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी थे. प्रतिनिधिमंडल ने चंदवा थाना प्रभारी पर बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया.

 

सांसद बैजनाथ राम ने एसपी से इस समस्या का हल निकालने का आग्रह किया. कहा क‍ गुमला, लोहरदगा व लातेहार जिले के बड़ी संख्या में लोग ट्रक व्यवसाय से जुड़े हैं. इससे हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है.


 एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने बताया कि एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसका समाधान निकालने का भरोसा दिया है. उन्हो ने सांसद के प्रति आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष ब्रज सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, अभय सिंह, प्रदीप कुमार, मनीष सिंह, किशोर गिनोदिया, इरशाद डब्लू, राजू कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजू साव, विष्णु गुप्ता, मोहम्मद मिनहाज, गुड्डू सिंह, अजय साव, राजेंद्र प्रजापति सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही