Latehar News : लातेहार जिले के चंदवा थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में चंदवा थाना में कांड संख्या 200/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र निवासी प्राथमिक अभियुक्त सनी चौहान और खलारी निवासी अप्राथमिक अभियुक्त करण दास शामिल हैं. कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.