Search

 
 
 

Latehar News : वन भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बना रहे दो गिरफ्तार

वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाटचतरा सुरक्षित वन भूमि का अतिक्रमण कर कच्चा मकान बनाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई. टीम ने प्रसाद भुइयां व सुरेंद्र लोहरा  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस व वन विभाग की टीम.

Latehar : लातेहार जिले के भाटचतरा में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बना रहे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. वन प्रमंडल पदाधिकारी, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ वन विभाग ने यह कार्रवाई की है. वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाटचतरा सुरक्षित वन भूमि का अतिक्रमण कर कच्चा मकान बनाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई. टीम ने प्रसाद भुइयां व सुरेंद्र लोहरा  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


वनपाल ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप में अन्य आठ लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वन भूमि पर कहीं भी अतिक्रमण की जानकारी मिले, तो वन विभाग कार्यालय को तुरंत सूचना दें. छापेमारी टीम में प्रधान वनरक्षी संतोष उरांव, सुनील कश्यप, कैलाशपति साव, अरुण कुमार समेत अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही