Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार के दो बॉलीवॉल खिलाड़ि‍यों का झारखंड टीम में चयन

Latehar News: कोच प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पिछले 13 से 19 नवंबर तक झारखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची में किया गया था. इस शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लातेहार के दोनों खिलाडि़यों का चयन किया गया.
 
दोनों खिलाड़ी अपने प्रशिक के साथ.

Latehar News : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की नेशनल अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम में लातेहार डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के दो खिलाड़ी अनुराग कुमार ( बालक वर्ग) एवं तनु प्रिया कुजूर (बालिका वर्ग) का चयन किया गया है. यह प्रतियोगिता 23 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्रा के शिरडी (अहिल्यापनगर) में खेली जाएगी.


कोच प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पिछले 13 से 19 नवंबर तक झारखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची में किया गया था. इस शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लातेहार के दोनों खिलाडि़यों का चयन किया गया. उन्होंने कहा कि यह लातेहार डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए बड़ी उपलब्धि है.


झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षक आलोक सिंह, खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही