Latehar News : लातेहार जिले के चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर महादेव मंडा के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के सुकलकट्ठा गांव निवासी तीनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर लोहरदगा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महादेव मंडा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई. तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवो को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.