Latehar News : लातेहार स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने बुधवार को एक निजी आवास में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की. टीम ने वहां से अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया. भनक मिलते ही अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालक भाग निकला.
वाकया लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कसियाडीह की है. गुप्त सूचना के आधार पर मनिका स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ दिव्या क्षितिज कुजूर ने मनिका व सतबरवा थाना पुलिस के साथ छापामारी की. जिस मकान में यह केंद्र चल रहा था, उस घर की मालकिन कलावती देवी ने बताया कि उक्त अल्ट्रासाउंड मशीन मनिका के एक डॉक्टार ओम रंजन की है. वही इसे यहां संचालित करते थे. डॉ दिव्या क्षितिज कुजूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक अल्ट्रसाउंड केंद्र का कोई वैध कागजात नहीं मिला है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.