Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : दिल्ली अग्निकांड के बाद लातेहार में सतर्कता, होटलों-अस्पतालों की होगी जांच

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने जिले के अस्पतालों व होटलों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच का आदेश दिया है. डीसी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समिति का गठन किया गया है.
Advertisement
Advertisement
लातेहार डीसी संदीप कुमार.

Latehar : देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लातेहार जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. डीसी संदीप कुमार ने जिले के अस्पतालों व होटलों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच का आदेश दिया है. डीसी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समिति का गठन किया गया है. समिति जिले के अस्पतालों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा सहित अन्य मानकों की जांच करेगी और एक सप्तांह के अंदर रिर्पोट सौंपेगी.


प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जिले के अस्पतालों व होटलों में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन हो रहा है या नहीं. डीडीसी की अध्यक्षता में गठित समिति में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीओ, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी व अग्निशमन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी शामिल हैं. समिति को अस्पतालों व होटलों में अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, भवन प्रबंधन व अग्नि सुरक्षा से संबंधित एनओसी समेत अन्य मानकों जांच करने को कहा गया है. 

 

 


डीसी ने कहा कि दिल्ली में हुई दुखद घटना से सबक लेते हुए जिले में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है. अस्पताल, होटल जैसे सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास व अन्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

https://lagatar.in/300-hajis-from-jharkhand-returned-home-safely-after-performing-hajj-welcomed-by-minister 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही