Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : वन पट्टा विवाद सुलझाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीण वन पट्टा विवाद सुलझाने की मांग लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) पहुंचे. उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपकर गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की. कहा कि उन्हें वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत वर्ष 2010 में वन पट्टा दिया गया था.
Advertisement
Advertisement
कलेक्ट्रेट जाते ग्रामीण.

Latehar : लातेहार सदर प्रखंड के बिनगड़ा के ग्रामीण वन पट्टा विवाद सुलझाने की मांग लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) पहुंचे. उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपकर गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की. कहा कि उन्हें वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत वर्ष 2010 में वन पट्टा दिया गया था. ग्राम प्रधान, वन अधिकार समिति की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी की गई थी.


उन्होंने कहा कि अब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्वाग्रह व आपसी रंजिश के कारण उन वन पट्टों को निरस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. कुल 20 दावेदारों में से विभागीय मानकों के अनुसार 13 लोगों को वन पट्टा मिला. जबकि अन्य पात्र नहीं पाए गए. जिन्हें वन पट्टा नहीं मिला, वे अब गांव में भ्रम फैलाकर विभागीय कार्यों को गलत साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. इससे गांव में भाईचारा और सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है.


ग्रामीणों ने हरिहर सिंह, रघुनंदन सिंह खरवार, रमेश सिंह एवं सूर्यदेव सिंह पर झूठी शिकायत, फर्जी हस्ताक्षर कराने और गांव में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर राजेंद्र लोहरा, नामदेव लोहरा, सहेंद्र लोहरा, गोपाल लोहरा, उषा देवी, सिकंदर लोहरा, शंकर लोहरा, फुलवा देवी, कांगो देवी, गीता देवी, संदीप लोहरा, जितेंद्र लोहरा, अनु यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही