Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News :  मवेशी चोरों की बाइक में ग्रामीणों ने लगाई आग

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेतर गांव में मवेशी चोरी करने आए युवकों की बाइक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया. हालांकि मवेशी चोर मौके से भागने में सफल रहे.   स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेतर गांव में मवेशी चोरी करने आए युवकों की बाइक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया. हालांकि मवेशी चोर मौके से भागने में सफल रहे.   स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

 

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में इन दिनों गाय, बैल और बकरियों के अलावा बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. सोमवार की रात भी दो बाइक से कुछ युवक आये और दो बकरी उठाकर ले जा रहे थे. लेकिन ऐन वक्त पर ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. 

 

इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर चोर को खदेड़ा. चारों ओर ग्रामीणों से घिरा देख चोर अपनी एक बाइक छोड़ कर दूसरी बाइक से वहां से भाग निकले. घटना से गुस्‍साये ग्रामीणों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया, जो पूरी तरह जल गयी. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही