Search

 
 
 

Latehar News : बनहरदी कोल ब्लॉक को आरएंडआर कॉलनी के लिए जमीन नहीं देंगे ग्रामीण

Latehar News : ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास खेती योग्य जमीन काफी कम है. यदि जमीन कंपनी को दे दी गई, तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. गांव के अधिकतर महिला-पुरुष बरोजगार हैं.
 
डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते ग्रामीण.

Latehar News : लातेहार  जिले के चंदवा प्रखंड स्थित बनहरदी कोल ब्लॉक परियोजना के तहत बुल्हू में आरएंडआर कॉलोनी का निर्माण कराया जाना है. लेकिन ग्रामीण कंपनी को अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं. यह निर्णय ग्राम प्रधान दिलेश्वमर गंझू की अध्यक्षता में रविवार को बुल्हू में हुई ग्रामसभा में लिया गया. ग्रामीणों ने मंगलवार को लातेहार डीसी को ज्ञापन सौंप कर ग्रामसभा में लिये गये निर्णय की जानकारी दी.


ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास खेती योग्य जमीन काफी कम है. यदि जमीन कंपनी को दे दी गई, तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. गांव के अधिकतर महिला-पुरुष बरोजगार हैं. वे अपनी जमीन पर खेती कर परिवार चला रहे हैं. इसी से बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य खर्च चलते हैं. ऐसे में कंपनी को जमीन देना उनके लिए संभव नहीं है. मौके पर सुमन देवी, सकेंद्र गंझू, सुनीता देवी, मनकिशोर गंझू, बिंदेश्वर गंझू, रोशन गंझू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही