Search

 
 
 

Latehar News : हमें अपनी संस्कृतियों को सहेज कर रखने की जरूरत- प्रकाश राम

Latehar News : विधायक प्रकाश राम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाइचारा का संदेश जाता है. सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है.
 
जतरा मेला का उद्घाटन करते विधायक प्रकाश राम व अन्य.

Latehar News : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि जतरा मेला झारखंड की समृद्ध और पारंपरिक संस्कृति का बेहतर उदाहरण है. आज की युवा पीढ़ी को अपने  रीति-रिवाज और पारंपरिक संस्कृति को संहेज कर रखने की जरूरत है. आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही समृद्ध है. प्रकाश राम मंगलवार को चंदवा प्रखंड के डुमारो में आयोजित काली जतरा मेला समारोह को संबोधित कर रहे थे.


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाइचारा का संदेश जाता है. सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है. इस अवसर पर अतिथि के रूप में राजकुमार पाठक, आशीष सिंह, आदर्श रविराज, शिवकेशवर यादव, मनोज पाठक, सुनीता खलको, संगीता देवी, देवनारायण लोहरा,सुशील उरांव, कमल मुंडा, भुनेश्वर प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही