Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : महिला ने सांसद प्रतिनिधि पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

पूनम रानी पाल ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम वह अपने घर में अकेली थी. उसी समय दीपक तिवारी, उनके पिता सत्यपनारायण तिवारी व छोटा भाई अखिलेश तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के लेदगाई गांव निवासी महिला पूनम रानी पाल ने स्थाोनीय सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने बरवाडीह थाना में लिखित शिकायत की है.


पूनम रानी पाल ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम वह अपने घर में अकेली थी. उसी समय दीपक तिवारी, उनके पिता सत्यपनारायण तिवारी व छोटा भाई अखिलेश तिवारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की. उन्होंने बंदूक दिखा कर उसे गांव छोड़ने की धमकी भी दी. पूनम रानी पाल और उनके परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें लगातार धमकी, गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ रहा है.


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है, प्राथमिकी दर्ज  कर मामले की जांच की जा रही है. पूनम ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले भी उसके परिजनों के साथ मारपीट की गयी थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही