लातेहारः युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Latehar: नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत के पुरनडीह ग्राम निवासी अलबर्ट ब्रिजिया (25) पिता लुकस ब्रिजिया 13 दिन पूर्व काम की तलाश में केरल के लिए निकला था. बीच रास्ते में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पिता लुकस ब्रिजिया पुत्र की शिनाख्त करने और उसका शव को लाने निकले थे. 13वें दिन उसका शव गांव पहुंचा. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. अलबर्ट बृजिया परिवार का इकलौता सहारा था. जिला परिषद सदस्य ने अंतिम संस्कार में भाग लिया
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेशिया, पंचायत की मुखिया उषा खलखो और पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जो भी लाभ मिलनी होगी, परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि अलबर्ट बृजिया की पत्नी को पेंशन, अंबेडकर आवास, पारिवारिक लाभ की सभी सुविधाएं हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात किया गया है. ----------- चंदवा में युवती से दुष्कर्म
Chadwa (Latehar): चंदवा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने गांव के ही युवक आसिफ खान पर दुष्कर्म का मामला चंदवा थाना में दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर में अकेली थी उसी वक्त चकला निवासी आसिफ खान, पिता इकबाल खान मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवती के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment