Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल

Balumath (Latehar): दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गये. पहली घटना प्रखंड कार्यालय के समीप घटी. यहां एक बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. ऑटो सवार तरहसी, पांकी से मुंडन कार्यक्रम में मां नगर भगवती मंदिर, चंदवा जा रहे थे. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप तीखी मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. ऑटो में सवार बालूमाथ के यूसुफ अंसारी (62), ऑटो चालक मिथिलेश कुमार (25), कुलदीप राम (25), प्रीति कुमारी (18), राजमती देवी (35) व कालू कुंवर (58) सभी घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां चिकित्सक पुरुषोत्तम कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इसे भी पढ़ें - विधानसभा">https://lagatar.in/medical-protection-act-bill-could-not-be-passed-by-vidhansabha-sent-to-select-committee/">विधानसभा

से पास नहीं हो सका मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट बिल, प्रवर समिति को भेजा गया

ओल्हेपाट के समीप हुई दूसरी घटना

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट के समीप घटी. यहां दीरीदाग से बाइक पर सवार होकर तीन युवक राहुल लोहरा, सुजीत उरांव व महिंद्र बैठा वर्ष बालूमाथ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो के धक्के से बाइक अनियंत्रित हो गयी. जिससे सभी युवक घायल हो गए. इसे भी पढ़ें -जिमखाना">https://lagatar.in/high-courts-decision-on-the-multi-storey-building-of-nucleus-under-construction-on-the-land-of-gymkhana-club-is-reserved/">जिमखाना

क्लब की भूमि पर निर्माणाधीन न्यूक्लियस के बहुमंजिला भवन पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही