Search

 
 
 

लातेहार : 1984 लोकसभा चुनाव के बाद से चतरा से नहीं बना कांग्रेस का कोई सांसद

 
पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लगातार रहा है दूसरे नंबर पर Ashish Tagore Latehar: साल 1984 के लोकसभा चुनावों कें बाद से चतरा संसदीय सीट से कांग्रेस का कोंई सांसद नहीं रहा है. चतरा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के अंतिम सांसद योगेश्वर प्रसाद योगेश थे. उन्होने आइसीजे के शुकदेव प्रसाद वर्मा को हराया था. वर्मा को 54,478 और योगेश्वर प्रसाद योगेश को 2,11,020 को वोट मिले थे. उसके बाद से चतरा संसदीय सीट पर कांग्रेस का कोई सांसद नहीं बन सका है. हालांकि कांग्रेस को यहां राजद के साथ हुए दोस्ताना संघर्ष में भी नुकसान उठाना पड़ा है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahebganj-two-smugglers-taking-four-minors-to-delhi-arrested/">साहिबगंज:

चार नाबालिगों को दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर

हालांकि पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लगातार दूसरे नंबर पर रही है. वर्ष 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू 92,158 वोट ला कर दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें इंदर सिंह नामधारी ने हराया था. नामधारी को 1,08,336 वोट मिले थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें 1,17,836 वोट मिले थे. विजेता बने भाजपा के सुनील कुमार सिंह को 2,95,862 वोट मिले थे. इसी प्रकार साल 2019 के भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरी स्थान पर रही थी. लेकिन इस बार प्रत्याशी धीरज प्रसाद साहू नहीं बल्कि मनोज कुमार यादव थे. यादव को 1,50,206 मत मिले थे. बीजेपी के सुनील कुमार सिंह को 5,28,077 मत मिले थे. हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से गठबंधन के राजद के साथ कांग्रेस को दोस्तना संघर्ष करना पड़ा था. राजद के प्रत्याशी सुभाष यादव तीसरे स्थान पर रहे थे. सुभाष यादव को 83,425 मत प्राप्त हुए थे.

कांग्रेस ने अभी तक पत्ता खोला नहीं है

चतरा संसदीय क्षेत्र के मतदान के लिए अधिसूचना आगामी 26 अप्रैल को जारी की जायेगी. प्रत्याशियों का नामांकन तीन मई तक किया जायेगा और मतदान 20 मई को होगा. लेकिन चतरा संसदीय सीट से भाजपा को छोड़ कर किसी अन्य दल ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है. बताया जाता है कि गठबंधन के तहत चतरा संसदीय सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. लेकिन अभी तक कांग्रेस ने यहां अपना पत्ता खोला नहीं है. प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं किये जाने से यहां असमंजस की स्थिति है. दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी ने अपना जनंसपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही