Search

 
 
 

लातेहार : पानी निकासी के लिए नाली नहीं, घरों के पास जमा हो रहा गंदा पानी

 
Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ पंचायत के महावीर मंदिर के आसपास रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. नाली का निर्माण नहीं कराये जाने से जगह-जगह जल जमाव हो रहा है. यहां शाक्य मोहल्ले में तकरीबन 25 परिवार रहते हैं. लेकिन यहां एक भी नाली नहीं है. इस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है. गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती है. बच्चों को भी खेलने के लिए कोई जगह नहीं मिल रहा है. जल जमाव के कारण मच्छर पनप रहे हैं. ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है. इस संबंध में महुआडांड़ पंचायत समिति की सदस्य नीलम देवी ने बताया कि नाली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि उन्होंने शीघ्र ही नाली बनवाने का दावा किया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-university-of-jharkhand-waiting-for-the-letter-from-the-government-after-that-inter-studies-will-be-done/">रांचीः

सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही