Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 20 घंटे से बिजली नहीं, सड़क पर उतरे लोग

चट्टी मुहल्ला में अज्ञात वाहन ने बिजली के एक पोल में धक्का मार दिया था सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी शाम चार बजे के बाद बिजली मिस्त्री वहां पहुंचे Latehar : शहर के एक बड़े इलाके में शुक्रवार की रात्रि 12 बजे के बाद से ही बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने से पड़ रही इस प्रचंड गरमी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शनिवार की शाम तक बिजली विभाग कर्मी सिर्फ पोल तक गाड़ पाये थे. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब तार रविवार को लगाया जायेगा. इसे बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़क पर उतर गये. शहर के चट्टी मुहल्ला के पास लोग सड़क पर बैठ गये. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में थाना पुलिस के द्वारा जामकर्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता के लिए थाना ले जाया गया. बता दें कि शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने चट्टी मुहल्ला में अशोक कुमार महलका के घर के पास बिजली के एक पोल को धक्का मार दिया था. इसके बाद वाहन ने थोड़ी दूर जा कर एक और बिजली के खंभे को धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-met-birhor-community-inspired-them-to-vote/">हजारीबाग

: बिरहोर समुदाय से मिलीं डीसी, मतदान के लिए किया प्रेरित

बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त

कुल तीन पोल क्षतिग्रस्त हुआ और बिजली के तार टूट गये. रात में ही लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी. लेकिन सुबह तक कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद दोपहर के बाद भी विभाग को कोई मिस्त्री पोलों को दुरूस्त करने नहीं पहुंचा. इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा. शाम चार बजे के बाद बिजली मिस्त्री वहां पहुंचे. शाम छह बजे तक सिर्फ बिजली के पोल गाड़े जा सके. इसके बाद बिजली मिस्त्री यह कह कर चले गये कि अब तार रविवार को लगाया जायेगा. इसके बाद तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया. लोग सड़क पर बैठ गये और बिजली सेवा बहाल करने की मांग करने लगे. थाना पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद वे जामकर्ता को समझाया और बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए थाना ले गये. पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर के थाना चौक, शिवपुरी मोहल्ला, तेली मोहल्ला समेत कई इलाकों में बिजली नहीं है. समाचार लिखे जाने तक इन इलाकों में बिजली नहीं थी. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-aditya-vikram-discussed-over-tea-called-partys-manifesto-the-best/">कांग्रेस

नेता आदित्य विक्रम ने की चाय पर चर्चा, पार्टी के मेनिफेस्टो को बताया बेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही