Search

 
 
 

लातेहार: एनएसएस के स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

 
Latehar: लातेहार शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को पोषक क्षेत्र बानपुर में नशा मुक्ति अभियान चलाया. इस दौरान स्वयंसेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें नशा नहीं करने की सलाह दी. मौके पर एनएसएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि नशा से न सिर्फ परिवार बल्कि समाज व राष्ट्र को भी क्षति होती है.  नशा से न सिर्फ पैसों की हानि होती है, बल्कि शरीर को भी नुकसान होता है. वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक ने भी स्वयंसेवकों का उत्साह वर्द्धन किया और उन्हें इस कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया. मौके पर स्वयंसेवक अनु कुमारी, आरती कुमारी, बसंती कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे. (लातेहार">https://lagatar.in/latehar-block-chief-provided-financial-help-to-the-victims-family/">(लातेहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-goodbye-zuma-prayers-performed-with-devotion/">घाटशिला

: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही