Search

लातेहार : एनटीपीसी ने स्थापना दिवस मनाया

Latehar : एनटीपीसी लिमिटेड तथा झारखंड सरकार के संयुक्त उद्यम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर लातेहार सर्किट हाउस में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी हिमांशु मोहन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, पतरातू विद्युत ऊर्जा निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकार रवींद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार शेखर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्थापना दिवस के अवसर पर सहायक कंपनी बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा प्रारंभिक सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत चंदवा प्रखंड कार्यालय में ग्रामवासियों को कंबल वितरण किया गया. ग्राम चेतर पंचायत भवन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 165 से अधिक स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक राजीव रंजन, एम चंद्र सेगर अपर महाप्रबंधक खनन, आरबी सिंह अपर महाप्रबंधक सिविल, अमरेश राहुल उपमहाप्रबंधक खनन, जिवनेंदु महापात्रा उपमहा प्रबंधक खनन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp