Search

लातेहार : NYK का पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील की

Latehar :  नेहरू युवा केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ने सदर प्रखंड के विश्रामपुर ग्राम में पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया.इसकी जानकारी नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा पदाधिकारी कंचन ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पेड़ व पौधों के महत्व व स्वच्छता की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्रामीणों से अपने घर एवं आसपास के खाली जगहों पर पौधे लगाने की अपील की. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय उरांव व बिरसा मुंडा के अलावा युवा मंडल के सदस्यों ने विश्रामपुर ग्राम के तालाब के पास कटहल, आम , लीची व कदम आदि पौधे लगाये.स्वच्छता रैली निकाली और तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rpf-raid-in-banasos-csc-operator-detained/">हजारीबाग

: बनासो के सीएससी में RPF का छापा, संचालक को हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//