Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रदीप वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर ओबीसी समुदाय में खुशी का माहौल, मिठाइयां बांटी

Advertisement
Advertisement
Latehar :   भाजपा ने प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. इसको लेकर लातेहार के ओबीसी समुदाय में खुशी का माहौल है. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यालय में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. लातेहार चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने प्रदीप वर्मा को एक नेक इंसान और संगठनकर्ता बताया. उन्होंने कहा कि प्रदीप वर्मा ने हमेशा गरीब व असहाय लोगों की आवाज बुलंद की है. रेडक्रास सोसायटी के पूर्व सचिव सह गांधी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ हरि प्रसाद ने कहा कि प्रदीप वर्मा ओबीसी समुदाय से आते हैं और एक अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते हैं. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में देश तरक्की कर रहा है और आगामी चुनाव में भी भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलेगी. बधाई देने वालो में मोती सोनी, वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद , सुनील कुमार, विशाल चंद्र साहू ,आशीष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, सुजीत यादव, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार व श्यामलाल प्रसाद समेत कई लोगों का नाम शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही