Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ओबीसी एकता रथ रवाना, 11 को होगा प्रमंडलीय सम्मेलन

Advertisement
Advertisement
जो ओबीसी की बात करेगा वहीं राज करेगा: ब्रह्मदेव प्रसाद Latehar: शहर के माको डाक बंगला में रविवार को पिछड़ा वर्ग एकता, अधिकार मंच एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लातेहार की संयुक्त सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने किया. मौके पर ओबीसी मोर्चा व अधिकार मंच के कई प्रमंडलीय स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. पलामू प्रमडंल के ओबीसी संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि ओबीसी समाज के निर्माण में अपनी भूमिका अलग बनानी होगी. ओबीसी समुदाय में चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसे लोग छिपे पड़े हैं. बस उन्हें निखारने की जरूरत है. उन्होने कहा कि जो राजनीतिक दल ओबीसी की बात करेगा वही देश व झारखंड में राज करेगा. उन्होने 11 फरवरी को शिवाजी मैदान, पलामू में आयोजित महासम्मेलन में भाग लेने की अपील की. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि ओबीसी समुदाय के द्वारा जितना राजस्व सरकार टैक्स व जीएसटी के रूप में सरकार को देती है, उतना कोई नहीं देता है. बावजूद इसके ओबीसी को वह हक व अधिकार नहीं दिया गया है. इसके लिए हमें आगे आना होगा. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-public-meeting-tomorrow-in-the-capital-ranchi-telangana-cm-will-also-attend/">राजधानी

रांची में राहुल गांधी की आमसभा कल, तेलंगाना के सीएम भी होंगे शामिल

ओबीसी समुदाय उपेक्षित : युगल पाल

अधिकार मंच के संयोजक युगल पाल.ने कहा कि सभी समुदायों को उनका अधिकार मिल चुका है. लेकिन आज भी ओबीसी समुदाय उपेक्षित है. दिलिप कुमार साहू (पवन) ने कहा कि ओबीसी समुदाय किसी एक जाति के लिए नहीं होती है. इस समुदाय में वे सभी लोग हैं जो पिछड़े वर्ग से आते हैं. आज उनकी हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हम लोग खड़े हैं. सभा को अशर्फी चंद्रवंशी, सुशील कुमार अग्रवाल, वरुण बिहारी यादव आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर गोविंद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजू रंजन प्रसाद, बद्री प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद, विशाल चंद्र साहू (मिंकू), उपेंद्र प्रसाद, पंचम प्रसाद, विवेकानंद प्रसाद, करमचंद प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, राजदेव प्रसाद व महेश गुप्ता आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में महासम्मेलन को लेकर निकाली गयी रथ को रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-crpf-distributed-goods-appeal-to-take-benefits-of-schemes/">लातेहार

: सीआरपीएफ ने बांटा सामान, योजनाओं का लाभ लेने की अपील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही