Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ओबीसी मोर्चा ने विधायक आवास का किया घेराव

Latehar : लातेहार समेत सूबे के सात जिलों में ओबीसी समुदाय का आरक्षण शून्य करने के विरोध में ओबीसी मोर्चा ने घेराव किया. मोर्चा ने लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का आवास घेरा. लातेहार विधायक आवास घेराव करने से पूर्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में एक जुलूस शहर के कारगिल पार्क से निकाली गयी. जुलूस शहर के थाना चौक से मेन रोड होते हुए धोबी मुहल्ला स्थित विधायक आवास पहुंची. इस दौरान ओबीसी समुदाय के लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि जो ओबीसी की बात करेगा, लातेहार में वही राज करेगा. जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा,अगर लातेहार में ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया तो ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. विधायक आवास में विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार को जिला अध्यक्ष समेत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, राजधनी प्रसाद यादव, त्रिवेणी साव, राजू रंजन प्रसाद व रामप्यारे प्रसाद ने एक ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें - वाम">https://lagatar.in/left-parties-celebrate-black-day-at-albert-ekka-chowk/">वाम

दलों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर काला दिवस मनाया, नयी संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने का किया विरोध

घेराव कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन में कहा गया है कि लातेहार में 50 प्रतिशत से अधिक ओबीसी समुदाय के लोग निवास करते हैं. बावजूद इसके ओबीसी समुदाय को जिला रोस्टर में आरक्षण शून्य कर दिया गया है. यह अन्याय पूर्ण है. ज्ञापन में 17 मार्च 2023 को जारी इस अधिसूचना को तत्काल रद्द करने, देश में जातीय जनगणना करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव देने की मांग की गयी. इस घेराव कार्यक्रम में रामप्यारे प्रसाद, गोविंद प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र साहू, विकास जयसवाल, आशीष कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गया प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, आदित्य प्रसाद, मीनू गुप्ता, अरविंद चंद्रवंशी, भूपेंद्र चंद्रवंशी, बलराम यादव, रमेश यादव, बद्री प्रसाद व रामहरि प्रसाद सहित काफी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-anger-of-opposition-parties-increases-rjd-compares-new-parliament-building-with-coffin/">पीएम

मोदी ने किया उद्घाटन, विपक्षी दलों की खुन्नस बढ़ी, राजद ने नये संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही