Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 28 मई को ओबीसी मोर्चा विधायक आवास का करेगा घेराव

Latehar : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने की जबकि संचालन लातेहार प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लातेहार जिला में ओबीसी समुदाय की जनसंख्या तकरीबन लगभग 50 प्रतिशत होने के बावजूद भी जिले में ओबीसी का आरक्षण शून्य होना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे ओबीसी समाज में आक्रोश है. बैठक में आरक्षण की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. आंदोलन के प्रथम चरण में 28 मई लातेहार व मनिका विधायक का आवास घेराव करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-gang-stealing-electric-wire-revealed-one-arrested/">हजारीबाग

: बिजली का तार चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का फैसला

इसके अलावा लातेहार जिला से ओबीसी आरक्षण शून्य होने के खिलाफ अलग से हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह चैंबर ऑफ लातेहार के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, रामप्यारे प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, शिवनंदन यादव, महेश प्रसाद, गोविंद प्रसाद, विष्णु गुप्ता, आफताब आलम, अनूप कुमार, रंजीत कुमार, देवनंदन प्रसाद, सत्यनारायण ठाकुर, अनिल यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, उमाशंकर गुप्ता, प्रमोद यादव, रसीद अंसारी, पवन कुमार यादव, उत्तम कुमार, मुकेश सोनी, कौशल कुमार, राजू यादव, संजीत प्रसाद, नरेंद्र प्रजापति, निरंजन कुमार साहू, नरेश यादव, शिवकुमार प्रसाद, भूपेंद्र कुमार, विकास कुमार यादव, राहुल कुमार गुप्ता व कपिल प्रसाद समेंत ओबीसी समुदाय के कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-desi-katta-in-bagbeda-also-caught-with-ganja/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, गांजा के साथ भी धराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही