Search

 
 
 

लातेहार : समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं अधिकारी

 
Latehar. शुक्रवार को जिला परिषद, लातेहार की एक बैठक समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पूनम देवी ने की. बैठक में जिप सदस्यों की नाराजगी साफ देखी गयी. सदस्यो ने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है और इसका खामियाजा उन्हें क्षेत्र में भुगतना पड़ रहा है. लातेहार के जिप सदस्य विनोद उरांव, महुआडांड़ की जिप सदस्य स्टेला नगेशिया व मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी समेंत अन्य कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला परिषद की बैठकें अब औपचारिकता बन कर रह गयी है. सदस्यों को उनकी क्षेत्र की समस्याओं को रखने का मौका तक नहीं दिया जाता है. क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिता कर यहां भेजा है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होता है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-come-to-dhanbad-on-4th-night-rest-in-halkatta-east-tundi-on-saturday/">राहुल

गांधी 4 को आएंगे धनबाद, शनिवार को पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में रात्रि विश्राम

अधिकारियों पर निर्णय का अनुपालन नहीं करने का आरोप

बैठक में जो प्रस्ताव व निर्णय पारित किये जाते हैं, अधिकारी उसका अनुपालन नहीं करते हैं. इससे पहले बैठक मे पूर्व में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी और सदस्यों को उसकी जानकारी दी गयी. बैठक मे जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विनित मधुकर, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, संतोषी शेखर, बलवंत सिंह, सरोज देवी, विनोद उरांव, रमेश राम, संपतिया देवी, बुद्धेश्वर उरांव, जीरा देवी, लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, एसडीओ मो परवेज आलम, डीपीओ संतोष भगत, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, एलआरडीसी उदय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत जिला स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-why-is-hec-in-trouble-despite-work-orders-worth-thousands-of-crores/">रांची

: हजार करोड़ के कार्यादेश के बावजूद एचईसी विपन्न क्यों
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही