Latehar: बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपने घर में अलाव तापने दौरान एक वृद्ध महिला झुलस गई. परिजनों ने आनन फानन में महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध महिला लगभग 80 प्रतिशत जल गयी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला मासोमात धनिया देवी (60) हेरहंज प्रखंड के सलैया स्थित घर पर ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी. आग तापने के दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गई. परिजनों को काफी देर के बाद वृद्ध महिला के झुलसने की जानकारी मिली. जिसके बाद परिजनों ने महिला को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. इसे भी पढ़ें – द्रौपदी">https://lagatar.in/sonia-gandhis-comment-on-draupadi-murmus-address-poor-lady-bjp-said-insulted-tribal-woman-president/">द्रौपदी
मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी Poor lady…भाजपा ने कहा,आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
लातेहार: आग तापने में वृद्ध महिला झुलसी, रिम्स रेफर

Leave a Comment