Latehar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द करने के विरोध में 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से समाहरणालय का घेराव किया जायेगा. लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से समाहरणालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. उरांव ने शुभम संदेश व लगातार.इन के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में देश की जनता की आवाज उठाया. उस आवाज को दबाने के लिए एक षड़यंत्र के तहत पुराने लंबित मामले को निकाला गया और उनकी सदस्यता रद्द करायी गयी. देश की जनता सब देख रही है. आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. (पढ़ें, GOOD">https://lagatar.in/771-posts-will-be-restored-in-sap-on-contract-basis-for-ex-servicemen/">GOOD
NEWS : पूर्व सैनिकों की संविदा के आधार पर SAP में 771 पदों होगी बहाली)
तालाब अतिक्रमण PIL निष्पादित, HC ने कहा – तालाब व जलाशय दूषित न हो, ध्यान दे सरकार [wpse_comments_template]
NEWS : पूर्व सैनिकों की संविदा के आधार पर SAP में 771 पदों होगी बहाली)
देश की चल व अचल संपत्तियों को पूंजिपतियों को बेच रही है केंद्र सरकार
मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आज मोदी-अडानी गठबंधन पूरे देश की जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है. देश का पैसा विदेशों में जा रहा है. आज केंद्र सरकार देश की चल व अचल संपत्तियों को पूंजिपतियों के हाथों में बेच रही है. बैंक, रेलवे समेत अन्य सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है. देश एक बार फिर कंगाली की ओर जा रहा है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश मे महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है. देश की सीमा पर चीन कब्जा जमा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन सब बातों से बेखबर सिर्फ अपनी बंशी बजा रहा है. देश की जनता से इस सरकार को कोई मतलब नहीं है. यह सरकार लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है. इसे भी पढ़ें : बड़ा">https://lagatar.in/big-pond-encroachment-pil-executed-hc-said-government-should-pay-attention-ensure-that-pond-reservoir-are-not-contaminated/">बड़ातालाब अतिक्रमण PIL निष्पादित, HC ने कहा – तालाब व जलाशय दूषित न हो, ध्यान दे सरकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment