Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : संत तुलसीदास जयंती पर छात्रों ने पेश की श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी

Advertisement
Advertisement
Latehar : संत तुलसीदास जयंती शहर के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम दो भागों में आयोजित किया गया. पहले भाग मे सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. दूसरे भाग में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने संत तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस के पात्रों के चरित्र का मंचन किया. छात्रों ने श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. इस दौरान अमर कुमार ने राम, हर्ष राज ने लक्ष्मण, अक्षत सिन्हा ने हनुमान तथा प्रतीक तिवारी ने तुलसीदास की भूमिका अदा की. इसे लोगों ने खुब सराहा. इसके अलावा कार्यक्रम में भक्ति गीत व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. छात्रों ने हनुमान चालिसा का भी पाठ किया. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका ममता त्रिपाठी ने राम व केवट के संवाद का प्रसंग छात्र व छा़त्राओं को बताया. आचार्य राधेश्याम मिश्रा ने रामायण की कई चौपाइयां सुनायी. विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विजेंद्र शर्मा ने तुलसीदास की जीवनी का उल्लेख करते हुए उन्हें एक महान समाज सुधारक बताया. इसे भी पढ़ें- पाकुड़">https://lagatar.in/drought-condition-in-jharkhand-only-17-paddy-has-been-planted/">पाकुड़

:  8 और 10 अगस्त को ब्लड डोनेशन ब्लड ग्रुपिंग कैंप का होगा आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही